टांडा प्रधान डाकघर में आधार संशोधन सेवा ठप, लोग परेशान
अंबेडकर नगर, जून 4 -- टांडा,संवाददाता। आधार कार्ड में नाम, पिता का नाम, पति का नाम अथवा पते जैसी मामूली त्रुटियों के संशोधन की सुविधा लंबे समय से प्रधान डाकघर में उपलब्ध थी। क्षेत्र के हजारों लोग इस सुविधा का लाभ उठाकर अपने आधार कार्ड में जरूरी सुधार करा रहे थे, लेकिन पिछले करीब एक पखवाड़े से यह सेवा पूरी तरह ठप पड़ी हुई है। इससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रधान डाकघर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आधार कार्ड में संशोधन कराने पहुंच रहे हैं, लेकिन सेवा बंद होने के कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। खासकर विद्यार्थियों, वृद्धजनों तथा सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले लोगों को अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों के बैंक खाते, राशन कार्ड, पेंशन तथा अन्य आवश्यक कार्य आधार की त्रुटियों के कारण प्रभाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.