अंबेडकर नगर, मई 3 -- टांडा, संवाददाता। बुनकर नगरी टांडा में स्थित नगरीय अर्बन हेल्थ सेंटर मुबारकपुर और कश्मिरिया की स्वास्थ्य सेवाएं इन दिनों पूरी तरह ठप्प हो गई हैं। दोनों केंद्रों से जुड़ी महिला चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों को मोहल्ला हयातगंज स्थित 30 शैय्या महिला अस्पताल में तैनात कर दिया गया है, जिससे वहां की स्वास्थ्य सेवाएं तो सुचारु हो गई हैं, लेकिन अर्बन हेल्थ सेंटर क्षेत्र के स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि बीते दिनों हयातगंज महिला अस्पताल को 24 घंटे संचालित करने की योजना के तहत यह कदम उठाया गया है। इसके चलते महिला चिकित्सक, फार्मासिस्ट और स्टाफ नर्स सहित पूरा स्टाफ अर्बन हेल्थ सेंटर से हटाकर महिला अस्पताल हयातगंज में लगा दिया गया है। परिणामस्वरूप, मुबारकपुर और कश्मिरिया स्थित दोनों अर्बन हे...