वाराणसी, अप्रैल 15 -- चौबेपुर (वाराणसी)। कैथी गांव में पीडब्ल्यूडी ने मंगलवार को टांडा कलां पीपा पुल की मरम्मत शुरू कर दी। गंगा पर पुल वाराणसी-चंदौली को जोड़ता है। लकड़ी के स्लीपरों (गटर) का गैप बढ़ने से वाहनों की आवाजाही के वक्त कंपन होता था। तेज आवाज होती थी। इससे हादसे की आशंका रहती थी। ग्रामीणों की शिकायत पर अधिकारियों ने निरीक्षण कर इसकी कुशनिंग के निर्देश दिए। दरोगा बीना सिंह की मौजूदगी में पीडब्ल्यूडी की टीम ने मरम्मत कार्य शुरू कराया। कर्मचारियों ने गैप भरने के लिए कपड़े और घास का कुशन तैयार किया। इसे लगाकर बालू डाला और पानी का छिड़काव किया। अपर अभियंता बीके सिंह ने बताया कि पुल से तेज आवाज की शिकायत मिलने के बाद सर्वे कराया गया। यह भी पढ़ें- कैथी गांव में पीडब्ल्यूडी ने मंगलवार को टांडा कलां पीपा पुल की मरम्मत शुरू कर दी। गंगा पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.