टांड़पर गांव में लगा मुफ्त चिकित्सा शिविर
बिहारशरीफ, मई 25 -- फोटो हिलसा 01-हिलसा के टांड़पर गांव में सोमवार को चिकित्सा शिविर में लोगों की स्वास्थ्य जांच करते डॉ. दिलीप कुमार। हिलसा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के टांडपर गांव में सोमवार को मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दर्जनों लोगों का मुफ्त इलाज किया गया। शिविर का उद्घाटन समाजसेवी संजय कुमार भाई पटेल ने किया। डॉ. दिलीप कुमार ने लोगों की जांच कर दवाईयां दी। उन्होंने दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक धूप में निकलने से बचने की सलाह दी। मौके उमेश चन्द्र, उदय शंकर, संजीत कुमार, ललेन्द्र कुमार वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बिरहोर टोली में लगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.