बोकारो, अप्रैल 16 -- जैनामोड़, प्रतिनिधि। टांटबालीडीह टॉल प्लाज़ा के समीप पाव रोटी ओम प्रकाश मिश्रा के दुकान में बुधवार की रात अज्ञात चोरो द्वारा एलबेस्टर तोड़कर बांस के सहारे चोरी की घटना को अंजाम देने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने बताया कि इस दुकान में चौथी बार चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना पर जैनामोड़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंह दुकान मे पहुंच कर चोरी की घटना का जायजा लिया। उन्होने कहा कि आए दिन पूरे क्षेत्र में चोरी हो रहा है, परन्तु स्थानीय थाना को अवैध कोयला, बालू, लोहा गाड़ी को पार कराने में तथा एक पक्ष से प्रभावित होकर थाना में सही को गलत, और गलत को सही पंचायती करने में पूरा थाना लगा हुआ है। यह भी पढ़ें- पीछे के हिस्से की टीन फाड़कर गुमटी में चोरी उन्होने कहा कि पुलिस अधीक्षक से मिलकर पुरी गतिविधियों ...