सुल्तानपुर, फरवरी 26 -- गोसाईगंज, संवाददाता। बुधवार देर शाम को आगामी होली त्यौहार को देखते हुए क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी सुल्तानपुर एवं जिला आबकारी अधिकारी के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक जयसिंहपुर डॉ. संजय कुमार उपाध्याय और गोसाईगंज थाना के उपनिरीक्षक सुरेश सिंह ने संयुक्त टीम के साथ टांटियानगर चौराहे पर वाहनों की व्यापक जांच की। अभियान के दौरान आने-जाने वाले दोपहिया व चारपहिया और भारी वाहनों को रोककर तलाशी ली गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई। टीम ने विशेष रूप से शराब, नशीले पदार्थों तथा अन्य अवैध मादक सामग्री की तस्करी की आशंका को ध्यान में रखते हुए चेकिंग की, लेकिन किसी भी वाहन से अवैध मादक पदार्थ बरामद नहीं हुआ। अधिकारियों ने बताया कि त्योहार के दौरान शांति एवं का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.