सुल्तानपुर, जनवरी 22 -- गोसाईगंज,संवाददाता। थाना क्षेत्र के टांटियानगर पुल के पास गुरुवार सुबह गोमती नदी में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवा कर उसे मोर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। गुरुवार सुबह करीब नौ बजे टांटियानगर पुल के पास क्रिकेट खेल रहे कुछ युवकों की नजर गोमती नदी में उतराते शव पर पड़ी। युवकों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर क्राइम इंस्पेक्टर अखिलेश सिंह, उपनिरीक्षक प्रमोद मिश्रा, दीवान राघवेंद्र सिंह, कांस्टेबल अमित यादव और कांस्टेबल रोहित सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया।मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष आंकी जा रही है। शव के ऊपर काली जैकेट, स्वेटर, क्रीम रंग की शर्ट और सफेद रंग की पैंट थी। उसने गले में हनुमान जी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.