गोपालगंज, अप्रैल 22 -- उचकागांव। स्थानीय थाने के महुअवां गांव में एक व्यक्ति पर टांगी और दाब से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसे बुधवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तार आरोपित उक्त गांव का महमद हसन है। मामले में दो दिन पूर्व महुअवां गांव के घायल रसूल हसन की पत्नी सलमा खातून के आवेदन पर गिरफ्तार आरोपित सहित एक ही परिवार के चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...