सिमडेगा, अप्रैल 9 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। पाकरटांड़ थाना के केउंडीह बगीचाटोली निवासी विनोद केरकेटटा को पुलिस ने गुरुवार की सुबह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसडीपीओ बैजु उरांव ने प्रेसवार्ता में बताया कि बुधवार की देर शाम पिता पात्रिक केरकेटटा और पुत्र विनोद केरकेटटा एक ही जगह पर बैठकर शराब पी रहे थे। इसी क्रम में दोनो के बीच विवाद हो गया। आवेश में आकर पुत्र ने अपने पिता पर टांगी से वार कर दिया। जिससे घटनास्थल पर ही पिता की मौत हो गई। गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना के आलोक में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त टांगी को भी जब्त कर लिया है। मौके पर पाकरटांड़ थाना प्रभारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.