पलामू, अप्रैल 8 -- मेदिनीनगर/पांकी, हिटी। पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के ठेकही गांव में 5 अप्रैल की रात में टांगी से हमला कर बड़े भाई पिंटू भुइंयां की हत्या कर देने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सिंटू भुइयां को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया है। पांकी के थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि पुलिस के समक्ष पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टांगी तथा घटना के समय पहना हुआ कपड़ा भी बरामद कर लिया गया है। पांकी के थाना प्रभारी ने बताया कि 5 अप्रैल की रात में छोटे भाई ने बड़े भाई को टांगी से मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। पांकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसे भर्ती कराया गया था, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया गया। 6 अप्रैल को मृतक की पत्नी रजंती द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.