टांगी व हॉकी स्टीक से हमला कर जख्मी करने की शिकायत
धनबाद, जून 6 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। बाघमारा थाना क्षेत्र के हुर्सोडीह गांव में रहने वाले नागेश्वर महतो ने गांव के ही खानू महतो समेत चार नामजद व अन्य चार पांच लोगों पर टांगी से मारकर घायल करने की लिखित शिकायत बाघमारा पुलिस से की है। पुलिस ने लिखित शिकायत के आलोक में आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। नागेश्वर महतो ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की रात 11 बजे वह लघुशंका करने घर से बाहर निकला था। तभी खानू महतो, जितन कुमार महतो, चंदन महतो एवं ठाकुर महतो ने अपने साथियों के साथ मुझे जान मारने की नियत से टांगी व हॉकी स्टीक से हमला किया। नागेश्वर ने पुलिस को बताया कि इस हमला में वह बुरी तरह जख्मी हो गया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए छानबीन में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.