गुमला, मार्च 17 -- डुमरी। प्रसिद्ध तीर्थस्थल बाबा टांगीनाथ धाम में चैती नवरात्र पर्व को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है। मंदिर प्रशासन ने 18 मार्च से 27 मार्च तक बकरा बली पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। मंदिर के पुजारी रामकृपाल बैगा ने बताया कि नवरात्र के दौरान पूजन-आराधना की पवित्रता को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि नवरात्र समाप्ति तक किसी भी प्रकार की बली नहीं दी जाएगी। पर्व की समाप्ति के बाद पूर्व की भांति मंदिर में बकरा बली की परंपरा पुनः शुरू की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...