गुमला, अप्रैल 19 -- डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी प्रखंड स्थित प्रसिद्ध बाबा टांगीनाथ धाम में भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। दिन भर मंदिर परिसर भक्तों की भीड़ और जयकारों से गूंजता रहा। सुबह से ही श्रद्धालु फूल-माला,नारियल और प्रसाद लेकर मंदिर पहुंचे। सभी ने भगवान परशुराम से परिवार की खुशहाली और शांति की प्रार्थना की। टांगीनाथ धाम का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व काफी प्राचीन माना जाता है। यहां स्थापित विशाल त्रिशूलनुमा फरसा श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। मान्यता है कि यह भगवान परशुराम का दिव्य शस्त्र है। यह भी पढ़ें- परशुराम जयंती पर भभुआ में उमड़ी भीड़, निकली भव्य शोभायात्रा जिसे उन्होंने यहां स्थापित किया था।इस फरसे की खासियत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.