पाकुड़, अप्रैल 3 -- थाना क्षेत्र के टांगीदाहा गांव के जंगल में शुक्रवार शाम को महेशपुर पुलिस ने एक 60 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति का शव बरामद किया है। शव पड़े रहने की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रवि शर्मा व एसआई दीपक कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेजा गया है। उन्होंने बताया कि शव की पहचान करने को लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.