टांगाशोली के पास पोलपोला खाल पर पुलिया निर्माण की मांग
घाटशिला, मई 31 -- चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया प्रखंड के बड़ामारा पंचायत के बड़ामारा गांव के टांगाशोली टोला के 40 परिवार पोलपोला खाल पर पुलिया नहीं होने से परेशानियां झेल रहे हैं। ग्रामीणों को पंचायत सचिवालय आने के लिए पांच किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। यहां के बच्चे बड़ामारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र नहीं जा पाए हैं। बरसात में जब पोलपोला खाल पानी से भर जाता है तब ग्रामीणों की परेशानियां और बढ़ जाती हैं। यहां के ग्रामीण पोलपोला खाल पर वर्षों से एक पुलिया निर्माण की मांग कर रहे हैं। जब उनकी गुहार नहीं सुनी गई तो ग्रामीणों ने श्रमदान से खाल पर ह्यूम पाइप से एक पुलिया का निर्माण किया है। फिलहाल ग्रामीण इसी पुलिया से गुजर कर पंचायत मुख्यालय जाते हैं। यह भी पढ़ें- 34 साल पुरानी पुलिया बनी खतरा, जर्जर सड़क से ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.