सराईकेला, जून 17 -- सरायकेला के उत्क्रमित मध्य विद्यालय टांगरानी में आयुष विभाग द्वारा एक दिवसीय स्वास्थ्य एवं योग जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली, योग और संतुलित आहार के महत्व की जानकारी दी गई। मुख्य चिकित्सक डॉ. मोनालिसा पंडित दास ने 42 विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें मौसमी बीमारियों से बचाव संबंधी परामर्श एवं आवश्यक दवाएं प्रदान कीं। योग प्रशिक्षक दिनेश कुमार अग्रवाल, सुषमा कुमारी और सुषमा महतो ने विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहिया दीदियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जबकि विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह भी पढ़ें- आयुष विभाग के शिविर में 302 मरीजों की हुई जांच

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...