टहलने निकले व्यावसायी के गले से छीनी चेन
आरा, जून 19 -- आरा। शहर के रमना मैदान मुख्य गेट के समीप सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले एक चर्चित व्यवसायी के गले से बाइक सवार उचक्कों ने सोने की चेन छीन ली। इस संबंध में भुक्तभोगी महादेवा बघवा गली महादेवा रोड निवासी व्यवसायी रवींद्र पाल उर्फ रवि सलूजा की ओर से स्थानीय थाने में आवेदन दिया गया है। इसमें कहा गया है कि वे गुरुवार की सुबह घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकला। रोज की तरह रमना मैदान के गेट पर पहुंचे, तभी बाइक सवार दो शख्स पीछे से पहुंचे और झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली। देखा कि एक युवक बाइक चला रहा है और पीछे बैठे शख्स के हाथ में उनकी चेन थी। पुलिस मामले की छानबीन और सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशों की पहचान में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.