पीलीभीत, मार्च 29 -- चार दिन पहले तड़के चार बजे टहलने निकले युवक की चार लोगों ने विद्युत पोल से बांधकर जमकर पिटाई कर दी। युवक ने किसी तरह घर पहुंचकर परिजनों को घटनाक्रम की जानकारी दी। मामले की सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। बरखेड़ा क्षेत्र के पौटा कलां निवासी शफीक अहमद ने बताया कि 24 मार्च को तड़के करीब चार बजे उनका पुत्र आरिफ खमरिया रेलवे क्रॉसिंग की ओर टहलने गया था। तभी गांव खमरिया निवासी तालिब, कैसर, पप्पू, एक अज्ञात ने उसे पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने आरिफ उसे रस्सी के सहारे पोल से बांधकर पीटा। जिससे आरिफ गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों ने आरिफ को गायब कर दिया। तीन दिन तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.