टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
रुद्रपुर, जून 3 -- गूलरभोज, संवाददाता। कॉलोनी नंबर-दो चौराहे के पास बुधवार तड़के टहलने निकले एक अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, कोपा निवासी 50 वर्षीय हरि सिंह बुधवार सुबह कॉलोनी नंबर-दो चौराहे के पास टहल रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में ओवरलोड डंपर और ट्रैक्टर ट्रॉलियों का संचालन लगातार हो रहा है, जिससे आए दिन दुर्घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.