देवरिया, अप्रैल 20 -- बरियारपुर। थाना क्षेत्र के कुशमौनी गांव में सुबह टहलने निकली एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने दो महिलाओं पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। रविवार की सुबह उषा देवी टहलने निकली थीं। आरोप है कि इसी बीच गांव की दो महिलाओं ने झाड़ू और डंडे से उन पर हमला कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने उनके हाथ के अंगूठे और कंधे के नीचे दांत से काटकर घायल कर दिया। घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। इस संबंध में थाना प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि उन्हें अभी तक घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.