देवरिया, अप्रैल 6 -- गौरीबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। एक महिला की रविवार की सुबह डेयरी वाहन से कुचल कर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। महिला के शव के पास पड़े मोबाइल से उसकी पहचान हुई। वायरल वीडियो में सामने से आती हुई मौत दिख रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है महिला मुबंई से रिश्तेदारी के शादी में शामिल होने के लिए गांव आई थी।बैतालपुर कस्बा के साहू टोला निवासी विमला देवी (50) पत्नी बालकिशुन यादव रोज की तरह रविवार की भोर में टहलने निकली थी। गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर डिपो के हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के समीप गोरखपुर के तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे डेयरी वाहन रौंदते हुए निकल गई। कुछ देर तक महिला का शव सड़क पर पड़ा रहा। शव के पास से मिले मोबाइल से आसपास के लोगों ने इसकी सूचना महिला के परिवार को दी। सूच...