रामगढ़, जून 20 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना क्षेत्र के पतरातू बस्ती में शनिवार शाम करीब 6:30 बजे टहलने निकली एक बुजुर्ग महिला से बाइक सवार बदमाश ने सोने की चेन छीन ली। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार महिला प्रतिदिन की तरह शनिवार को भी शाम में टहलने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान पैशन प्रो मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक वहां पहुंचा और महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। अचानक हुई घटना से महिला घबरा गई। जब तक वह कुछ समझ पाती तब तक आरोपी बाइक लेकर आंखों से ओझल हो चुका था। घटना के बाद महिला ने आसपास के लोगों और मोहल्लेवासियों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। बताया जाता है कि पीड़ित महिला का पुत्र राहुल गोस्वामी स्टेशन रोड के पास मोटर पार्...