मुरादाबाद, मार्च 20 -- क्षेत्र के गांव में एकेडमी चलाने वाले स्कूल के प्रबंधक को अज्ञात नकाबपोश युवकों ने मारपीट कर घायल किया। पीड़ित ने तहरीर देकर के साथ मेडिकल कराया। छजलैट थाना क्षेत्र के गांव भैंडीफरीदपुर में जीएस एकेड़मी चलाने वाले कान्तिप्रशाद पुत्र काली चरन फरीदपुर में ही रह कर स्कूल चलाते है, बताया कि गुरुवार देर शाम को छह बजे के करीब वह टहलने रोज की तरह ही रोड पर जा रहे थे। बताया कि तभी एक वाइक आकर उनके पास रुकी, उस पर बैठे तीन युवकों ने मुंह पर नकाब पहन रखा था रुकते ही गाली गलौंज शुरू कर दी। कुछ ही देर में सभी ने डंडों से मारपीट शुरू कर दी। आसपास के ग्रामीणों ने भाग कर किसी तरह से बचाया और मौके से मारपीट करने के बाद भाग गये। पीड़ित ने तीन अज्ञात के विरुद्व तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...