वाराणसी, जून 24 -- चोलापुर, संवाद। कटहलगंज चौराहे पर मंगलवार सुबह चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। चोलापुर पुलिस वाहन की पहचान करने में जुटी है। उधोरामपुर महादेवा गांव निवासी 52 वर्षीय काशीनाथ यादव घर से बाइक पर शहर स्थित अपने तबेला पर जा रहे थे। पहड़िया बेला मार्ग कटहलगंज चौराहे पर मोहांव से चौबेपुर की तरफ जा रहे चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने घायल को चोलापुर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनको दो बेटे और दो बेटियां हैं। कार्यवाहक थानाध्यक्ष चंद्रभूषण ने बताया कि पुलिस वाहन की तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...