टहलकर घर लौट रहे स्नातक छात्र की सड़क हादसे में मौत
आरा, मई 27 -- आरा, हि.सं.। शहर के नवादा थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह सड़क हादसे में स्नातक के एक छात्र की मौत हो गयी। टहलने के बाद दोस्त के साथ घर लौटने के दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। मृत छात्र मूल रूप से जगदीशपुर प्रखंड के रामकोसा गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश सिंह का 18 वर्षीय इकलौता पुत्र कृश कुमार था। वह स्नातक साइंस का छात्र था और अपने परिवार के साथ आरा के मौलाबाग में रहता था।
छात्र की मौत पर संवेदना जगदीशपुर के पूर्व विधायक भाई दिनेश ने छात्र की मौत पर गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने बताया कि छात्र कृश कुमार बुधवार की सुबह टहलने के लिए कतीरा की ओर निकला था। लौटने के क्रम में दोस्त के बाद बाइक से घर आ रहा था। तभी बाइक एक पोल से टकरा गयी। इसमें सर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.