कौशाम्बी, मार्च 30 -- इलाके के जजौली गांव के समीप सोमवार शाम तेज रफ्तार टवेरा की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान शक्ति (32) पुत्र राम दुलारे व जगपत (28) पुत्र मायादीन सरोज निवासी ग्राम जजौली के रूप में हुई है। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि इलाज के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...