लखनऊ, अप्रैल 12 -- UP Panchayat Chunav: यूपी पंचायत चुनाव की तैयारी में लगे उम्मीदवारों को झटका लगा है। निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तारीख एक बार फिर बढ़ा दी है। अब अंतिम सूची 22 अप्रैल को जारी होगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने तैयारियां पूरी न होने के कारण फिर तारीख बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। फिलहाल, पंचायत चुनाव टलना तय माना जा रहा है। ऐसे में अगले महीने पंचायतों में प्रशासक बैठा दिए जाएंगे। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 21 अप्रैल तक मतदाता सूचियों का कंप्यूटरीकरण, मतदेय स्थलों की मैपिंग, वार्डों का क्रमांकन और फोटो प्रतियां तैयार करने का काम पूरा किया जाएगा। इसके बाद 22 अप्रैल को अंतिम सूची प्रकाशित होगी। इसके पहले 15 अप्रैल को अंतिम सूची का प्रकाशन होना था। कागजी कार्रवाई पूरा न होने की वजह स...