नई दिल्ली, फरवरी 3 -- अमेरिका और ईरान के बीच बीते कुछ दिनों से तनाव चरम पर था और ऐसा लग रहा था कि कभी भी युद्ध छिड़ जाएगा। हालांकि यह तनाव कम होता नजर आ रहा है। तुर्किए की तरफ से मध्यस्थता की पेशकश के बाद ईरान के राष्ट्रपति ने मंगलवार को अमेरिका के साथ वार्ता को हरी झंडी दे दी है। उन्होंने विदेश मंत्री को अमेरिका के साथ 'तर्कसंगत और न्यायसंगत' बातचीत आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। यह तेहरान की ओर से अब तक का सबसे स्पष्ट संकेत है कि वह वाशिंगटन के साथ बातचीत की कोशिश करना चाहता है। यह घोषणा राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान के रुख में एक बड़ा बदलाव मानी जा रही है। बीते कुछ हफ्तों से वह ईरानी जनता को चेतावनी दे रहे थे कि देश में हालात उनके नियंत्रण से बाहर हो चुके हैं। यह बयान इस बात का भी संकेत देता है कि उन्हें अमेरिका के साथ बातचीत के लिए ईरान ...