टला भीषण हादसा: बनारस-कानपुर हाईवे पर टकराए तीन ट्रक, दो जलकर राख, धमाके से बच या पेट्रोल पंप
प्रयागराज, मई 31 -- Prayagraj News: प्रयागराज जिले में वाराणसी-कानपुर नेशनल हाईवे पर रविवार दोपहर कार को बचाने के चक्कर में तीन ट्रक आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो ट्रकों में आग लग गई। देखते ही देखते दोनों ट्रक जलकर राख हो गए। ट्रक में लदा सामान भी जल गया। ट्रकों से उठ रही आग की ऊंची-ऊंची लपटों को देख लोगों में अफरातफरी मच गई। सोरांव थाना क्षेत्र में हाईवे पर हुए इस भीषण हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ट्रक चालकों को ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जहां पर ट्रकों में आग लगी वहां पास में ही एक पेट्रोल पंप भी मौजूद था। गनीमत रही कि पेट्रोल पंप में धमाका नहीं हुआ, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के अनुसार, कुड़गांव पेट्रोल टंकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.