मोतिहारी, अप्रैल 23 -- मधुबन। टलवा गड़हिया ग्राम के बूढ़ी गंडक नदी में डूबे युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद बुधवार सुबह गांव में पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। मांगलिक कार्य को लेकर खुशी का माहौल मातम में बदल गया। मृत युवक सुशील कुमार (20) टलवा गड़हिया गांव के राजेन्द्र प्रसाद का पुत्र था। घटना से मृत युवक की मां राम सिहारी देवी,पिता राजेन्द्र प्रसाद,भाई सुबोध कुमार,बहन कामिनी कुमारी व रंजन कुमारी रोते-रोते बेहाल हो गए हैं। मां की आंखों से आंसू सूखने का नाम नहीं ले रहा है। वह पुत्र के वियोग में बिलखती हुई बार-बार बेहोश हो जा रही थी। मुखिया रजिया देवी के प्रतिनिधि धर्मेन्द्र कुमार सहनी,ग्रामीण मैनेजर सहनी, संतोष कुमार आदि ने बताया कि सुशील हरियाणा के किसी धागा कंपनी में मजदूरी करता था। यह भी पढ़ें- बहन के शगुन निकलने की जगह निकला भाई का अर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.