रांची, मई 12 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के रातू-ठाकुरगांव सड़क पर हुरहुरी चौक के पास मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे एक अनियंत्रित टर्बो ट्रक ने मालवाहक ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो दो टुकड़ों में बंट गया और उसमें सवार लोग दूर जा गिरे। घायलों में सिमलिया निवासी दुखु महतो, दुसुद बनहोरा, कमड़े निवासी बंधन एक्का, संजय कॉलोनी निवासी सोहन चौधरी तथा आनंदमयी नगर निवासी धनंजय महतो और नारायण मुंडा शामिल हैं। सभी पेशे से वेल्डिंग मजदूर हैं। जानकारी के अनुसार सभी मजदूर मालवाहक ऑटो से बुढ़मू थाना क्षेत्र के एक सरकारी विद्यालय में वेल्डिंग का काम कर लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार टर्बो ट्रक ने ऑटो को चपेट में ले लिया। हादसे के...