लखनऊ, मई 7 -- दिल्ली से पटना जा रही फ्लाइट गुरुवार को खराब मौसम की वजह से टर्बुलेंस का शिकार हो गई। यह स्थिति ऐसी होती है जिसमें हवा के भंवर में विमान का संतुलन बिगड़ने लगता है। तेज झटकों के साथ विमान इधर-उधर डोलने लगा तो यात्री दहशत में आ गए। कुछ चीख पड़े। फ्लाइट के कैप्टन पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने इस स्थिति को संभाला और विमान को सुरक्षित लखनऊ में उतार लिया। साथ ही कहा कि अब आप ताली बजा सकते हैं कि सुरक्षित उतर गए। ऐसी स्थिति बहुत कम ही होती है लेकिन संभाल लिया गया। मौसम ठीक होते ही दोबारा उड़ान भरेंगे। घटना बीते बुधवार की है। इंडिगो की फ्लाइट 6ई-6497 दिल्ली से शाम 6:50 पर उड़ान भरने के बाद 8:20 बजे पटना उतरती है। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, दिल्ली से रवाना हुई तो अचानक मौसम खराब हो गया। इसके चलते विमान तेज टर्बुलेंस मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.