टयूबवेल का केबिल टूटने से आधा दर्जन मोहल्लों की पेयजल आपूर्ति ठप
उरई, जून 14 -- जालौन। संवाददाता छत्रसाल रोड स्थित सरकारी ट्यूबवेल की केबल व पेनल टूट जाने से नगर के आधा दर्जन मोहल्लों की पेयजल आपूर्ति शनिवार दोपहर से ठप हो गई। रविवार को सुबह भी आपूर्ति बंद रही, दोपहर में कर्मचारी आए और पेनल और केबिल मरम्मत का काम शुरू किया।छत्रसाल रोड स्थित सरकारी ट्यूबवेल की केबल के शनिवार की दोपहर किसी वाहन में फंस जाने से केबिल टूट गई साथ ही पेनल भी उखड़ गया। केबिल टूटने और पेनल उखड़ने के चलते दोपहर से ही पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। इस ट्यूबवेल से मोहल्ला खटीकान, चिमनदुबे, मुरलीमनोहर आदि मोहल्लों में पेयजल की आपूर्ति होती है। ट्यूबवेल बंद होने से इन मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई। लोगों ने शाम तक पानी आने का इंतजार किया लेकिन जब पानी नहीं आया तो इसकी जानकारी की। जिसमें बताया गया कि केबिल टूटने से पेयजल आपूर्ति प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.