छपरा, फरवरी 19 -- छपरा, एक संवाददाता। मद्य निषेध विभाग की टीम ने होली को लेकर शराब माफियाओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुरुवार को गड़खा के अख्तियारपुर रोड पर कुछ ऐसा ही देखने को मिला। मद्य निषेध विभाग की टीम ने टमाटर से भरी एक पिकअप वैन की जांच की तो उसके नीचे विदेशी शराब के कॉर्टन निकलने लगे। इसको देख आसपास के लोग भी हतप्रभ हो गये। टमाटर लोड पिकप वैन में 756 लीटर शराब रखी गई थी। शराब झारखंड से लायी जा रही था। शराब के साथ पवन कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया। आरोपी झारखंड के गिरिडीह का रहने वाला है और वहीं से शराब ला रहा था। मालूम हो कि मद्य निषेध विभाग के सहायक आयुक्त केशव कुमार झा ने विभाग के सभी पदाधिकारियों को प्रतिदिन वाहन जांच व शराब माफियाओं के जड़ तक पहुंचने के लिए अल्टीमेटम दिया है। छापेमारी में उत्पाद अवर निरीक्षक अल्पना रान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.