लखनऊ, अप्रैल 29 -- इटौंजा,संवाददाता।इटौंजा के चांदपुर गांव के सामने मंगलवार सुबह तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।बरगदी कला निवासी अनिल कुमार (54) किसान थे। परिजनों ने बताया कि अनिल वर्तमान में टमाटर की खेती किए हुए थे। वह रोज की तरह मंगलवार की सुबह मानपुर सब्जी मंडी टमाटर बेचने के लिए घर से निकले थे। अनिल जैसे ही लखनऊ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल चांदपुर के पास पहुंचे थे कि पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। सीएचसी इटौंजा से डॉक्टर ने रामसागर मिश्र 100 सैय्या अस्पताल रेफर कर दिया गया था। इधर, पुलिस को किसान के पास से मिले मोबाइल फोन से परिजनों को घटना की जानकारी दी। अनिल के एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। मंगलवार देर रात इलाज के दौरान अनिल की मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.