नई दिल्ली, मई 12 -- इंडियन खाने में चटनी एक साइड डिश की तरह काम करती है। यह खाने के स्वाद को दोगुना बढ़ाने का काम करता है। अगर खाना फीका है, तो एक तीखी चटनी उसमें जान डाल सकती है। गर्मियों के मौसम में जब खाना बनाने का मन नहीं होता तब चटनी रोटी-पराठे के साथ खाने के काम आती है। वैसे तो चटनी हरा धनिया, हरी मिर्च और अदरक समेत कुछ मसाले डालकर बनाई जाती है। लेकिन आजकल लोग इसे अलग-अलग सब्जियों के साथ बनाना पसंद करते हैं। गर्मियों में टमाटर की चटनी खाना पसंद किया जाता है। इसे अलग-अलग तरह से बना सकते हैं। अगर आप अपनी फीके खाने का स्वाद बढ़ाना चाहते हैं तो इस बार टमाटर पुदीने की टेस्टी चटनी बनाकर तैयार करें। ये चटनी स्वाद में जबरदस्त लगती है। इसे बनाना काफी आसान है और कुछ ही मिनटों में आप इसे बनाकर तैयार कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- जरूर ट्राई करें यह...