टमाटर खराब या महंगे होने से पहले ऐसे करें स्टोर, महीनों तक ग्रेवी में आएगा काम
नई दिल्ली, मई 28 -- टमाटर का इस्तेमाल लगभग हर घर में भरपूर मात्रा में किया जाता है। सब्जी, ग्रेवी, दाल और लगभग हर डिश में स्वाद बढ़ाने के लिए यह जरूरी होता है। लेकिन कई बार टमाटर जल्दी खराब होने लगते हैं या अचानक उनके दाम काफी बढ़ जाते हैं। ऐसे में लोग उन्हें लंबे समय तक स्टोर करने के आसान तरीके ढूंढते हैं। टमाटर पाउडर बनाकर रखना एक ऐसा ही आसान और काम का तरीका है। इसकी मदद से टमाटर लंबे समय तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं और बार-बार बाजार जाने की जरूरत भी नहीं पड़ती। खास बात यह है कि घर पर बिना ज्यादा मेहनत के टमाटर पाउडर बन जाएगा और इसे ग्रेवी, सूप और दूसरी कई चीजों में इस्तेमाल कर सकते हैं।घर पर टमाटर पाउडर बनाने का आसान तरीकाटमाटर अच्छी तरह धो लें: सबसे पहले एक या दो किलो टमाटर लें और उन्हें साफ पानी से अच्छी तरह धो लें ताकि धूल और गंदगी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.