नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- टमाटर का इस्तेमाल इंडियन किचन में भर-भर के होता है। सब्जी में डालने से ले कर सूप, चटनी, सलाद तक, रोजाना टमाटर तो हम खा लेते हैं। लेकिन टमाटर को ले कर एक बात खूब कही जाती है। खासकर सोशल मीडिया पर अक्सर आपको लोग कहते हुए मिल जाएंगे कि टमाटर के बीज खाने से किडनी में पथरी होने का रिस्क बढ़ जाता है। ऐसा कहा जाता है कि टमाटर के छोटे और सख्त बीजों में ऑक्सलेट मौजूद होता है, जो किडनी स्टोन का कारण बन सकता है। यही वजह है कि कई लोग टमाटर की सलाद से परहेज करते हैं और सब्जी में भी बीज निकालने के बाद ही टमाटर डालते हैं। लेकिन क्या इस बात में सच्चाई है भी या नहीं? हेल्थ एक्सपर्ट्स का इसपर क्या कहना है? आइए जानते हैं।क्या टमाटर के बीज खाने से किडनी में पथरी होती है? ऐसा कहा जाता है कि टमाटर के बीजों में ऑक्सलेट पाया जाता है, जो ...