कोडरमा, मार्च 31 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा-नवादा जिले की सीमा पर जांच के दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब व बीयर बरामद की गई है। यह शराब कोडरमा की ओर से एक पिकअप वैन में टमाटर के कैरेटों के बीच छिपाकर भेजी जा रही थी। मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार भी किया गया है। बताया गया कि झारखंड की ओर जा रही पिकअप वैन को रोककर तलाशी ली गई, तो टमाटर के कैरेटों के नीचे छुपाकर रखी गई शराब व बीयर बरामद हुई। जांच में कुल 2736 केन बीयर और 192 बोतल विदेशी शराब जब्त की गई, इसकी कुल मात्रा 1512 लीटर आंकी गई है। बरामद शराब की बाजार कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है।गिरफ्तार तस्करों की पहचान नालंदा जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र के मोगलकुआं निवासी ललन पासवान के पुत्र राहुल पासवान और ओमप्रकाश चौधरी के पुत्र सोने कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनो...