हल्द्वानी, अप्रैल 21 -- फोटो। हल्द्वानी। ज्योलीकोट स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में टमाटर की संरक्षित खेती विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में किसानों को संरक्षित खेती से जुड़ी आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई, जिससे कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सके।कार्यक्रम के दौरान किसानों को केंद्र के प्रभारी डॉ. संजय चौधरी और वरिष्ठ सब्जी वैज्ञानिक डॉ. दीपाली तिवारी पांडे ने पिन्चिंग, पौधों की कटाई-छंटाई तथा स्टेकिंग जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। किसानों को इन तकनीकों का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया, ताकि वे इन्हें अपने खेतों में आसानी से लागू कर सकें। इस दौरान कृषकों को टमाटर एवं अन्य सब्जियों में मल्चिंग विधि के प्रभावों के बारे में बारीकी से जानकारी दी गई। भद्यूठी, गाजा, सर...