बक्सर, मार्च 1 -- खेती-किसानी टमाटर थोक मूल्य में बिक रहा 4 रुपये प्रति किलो, खुदरा भाव 8 रुपये किलो टमाटर का पैदवार हुआ है बंपर, लेकिन ऑफ सीजन से नहीं मिल रहा है भाव फोटो संख्या- 12, कैप्सन- रविवार को डुमरांव में खेत से टमाटर को तोड़ते महिला-पुरूष किसान। डुमरांव, निज संवाददाता। अनुमंडल क्षेत्र का डुमरांव और सिमरी प्रखंड टमाटर की खेती के लिए प्रसिद्ध माना जाता है। यहां प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के साथ झारखंड और पश्चिम बंगाल के व्यापारी भी खरीदारी करने आते हैं। इस वर्ष टमाटर की खेती समय पर नहीं हुई, जिससे किसानों को उचित भाव नहीं मिला। किसान गणेश कुमार व पंडित चौधरी मालगुजारी पर टमाटर की खेती किए हैं। उनका कहना है कि भाव ठीक नहीं होने से इस साल घाटा लग गया है। उन्होंने इसका मुख्य कारण अक्टूबर व नवंबर महीने में हुई बारिश को बताया। किसानों न...