जौनपुर, जुलाई 16 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। अषाढ़ मास में भी बारिश नहीं होने से सब्जी की खेती भी प्रभावित हो रही है। इसका सीधा असर महंगाई पर पड़ रहा है। महंगाई इतनी बढ़ रही है कि लोगों की थाली से सब्जी कम होती जा रही है। टमाटर के दाम पर पहले से काफी ज्यादा बढ़ोत्तरी हुई है, जबकि करैले के दाम भी चढ़े हैं। ऐसे में इन सब्जियों को लेने में लोगों को कड़वाहट महसूस हो रही है। बाजार रेट में करीब 30 से 70 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है।थोक सब्जी मंडी और फुटकर बाजार में टमाटर, लौकी, परवल, भिंडी, बैंगन, कद्दू, करेला, नेनुआ समेत लगभग सभी प्रमुख सब्जियों के दामों में तेजी देखने को मिल रही है। व्यापारियों का कहना है कि एक सप्ताह पहले 15 रुपये प्रति किलो बिकने वाला कद्दू अब 40 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। लौकी 15 से बढ़कर 40 रुपये, टमाटर 2...