टमाटर-आलू के बढ़े दाम से जनता परेशान, महंगाई पर घेर बोले तेजस्वी यादव- एनडीए नेता लूट में व्यस्त हैं
पटना, जुलाई 1 -- बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर महंगाई बढ़ाने का आरोप लगाया है। मंगलवार को एक्स पर जारी बयान में उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की कीमतों ने पहले ही बजट बिगाड़ रखा है। अब खाने-पीने की आवश्यक चीजों जैसे दाल, आटा, सब्जी, तेल की बढ़ी कीमतों से जनता त्राहिमाम कर रही है। और परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम नागरिक एनडीए संपोषित जमाखोरी, कालाबाजारी, महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के दुष्चक्र में फंसे हैं, उनका दैनिक जीवन और बजट बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एनडीए नेता सरकारी संसाधनों की लूट, भ्रष्टाचार और चंदा चोरी में व्यस्त और मस्त है। तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा, ' टमाटर, प्याज और आलू की कीमतों में बढ़ोतरी ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है। पेट्रोल-डीजल व LPG ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.