मऊ, मार्च 29 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के टमठा में दुबारी चौकी को उच्चीकृत कर थाना बनाने के लिए जिलाधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र के निर्देश के बाद शनिवार को सीओ अंजनी कुमार पाण्डेय पुलिस विभाग के अधिकारियों और राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। दुबारी को थाना बनाए जाने के सभी अटकलों पर विराम लगा दिया। बता दें कि बढ़ते अपराध नियंत्रण को मजबूत करने के उद्देश्य से मधुबन में एक नया थाना, तीन पुलिस चौकियों तथा एक पुलिस सहायता केंद्र के निर्माण के लिए प्रक्रिया तेज कर दी गई है। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद तहसील प्रशासन भूमि आवंटन के कवायद में जुटा हुआ था। वर्ष 2019 से ही क्षेत्र के विस्तारित स्वरूप को देखते हुए दुबारी पुलिस चौकी को उच्चीकृत कर थाना बनाए जाने की मांग लगातार उठती रही है। इसके साथ ही सिपाह इब्राहि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.