बाराबंकी, मार्च 22 -- फतेहपुर। कोतवाली के संदूपुर गांव में शनिवार को घर के आंगन में खेल रहे दो वर्षीय मासूम बालक की पानी से भरे टब में डूब कर मौत हो गई। इस घटना से घर में कोहराम मचा है। संदूपुर गांव निवासी मोहित यादव खेतिहर मजदूर हैं। शनिवार को वह घर से बाहर थे। पत्नी घरेलू कार्य मे व्यस्त थी। शाम करीब तीन बजे दो वर्षीय पुत्र आरव आंगन में खेल रहा था। इस बीच उसका खिलौना पानी भरे टब में चला गया। जिसे निकालने के लिए टब में झांक रहा। आरव अचानक संतुलन बिगड़ने से पानी में जा गिरा। सिर की ओर गिरने से वह टब में डूब कर रह गया। उधर, काफी देर तक आवर नजर न आने से उसकी खोज शुरू हुई तो आरव टब में पड़ा मिला। अचेत दशा में उसे निकाल कर घर वाले आनन फानन फतेहपुर सीएचसी भागे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। बेसुध मां क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.