टब का गर्म पानी पीने से कतराते हैं जानवर,ठंडे पानी की तलाश में भटकते हैं इधर-उधर
लातेहार, मई 23 -- बेतला प्रतिनिधि । पार्क समेत आसपास के कृत्रिम टबों में विभागीय टैंकर से डाला गया पानी तेज धूप के कारण बहुत जल्द गर्म हो जाता है। ऐसे में जंगली जानवर टबों का गर्म पानी पीने से कतराते हैं। नतीजतन वे ठंडे पानी की तलाश में जंगल के बाहर इधर-उधर भटकने को विवश हैं। यही वजह है कि गर्मी के मौसम में अधिकतर जानवर जंगलों के बाहर आबादी वाले इलाके में खुलेआम विचरण करते दिखते हैं।
सड़क हादसों का खतरा ऐसी दशा में उनके ऊपर सक्रिय शिकारियों और सड़क हादसे का निशाना बनने का खतरा हमेशा मंडराते रहता है। मालूम हो कि बीते वर्ष पानी की तलाश में भटक रहे कई हिरणों की मौत सड़क हादसे में हो गई थी। यह कुछ अलग बात है कि इसवर्ष पार्क के मधुचुआं समेत कई जगहों में सोलर सिस्टम से जलापूर्ति किए जाने की वजह से जंगलों से बाहर निकलने वाले जानवरों की संख्या म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.