मेरठ, जनवरी 13 -- आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में सोमवार को अंडर 14 विंटर्स कप क्रिकेट मैच की शुरुआत हुई। प्रो चांसलर मयंक अग्रवाल ने टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। पहला मुकाबला आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी और टफ टेक क्रिकेट एकेडमी के बीच हुआ। निर्धारित 35 ओवर में आईआईएमटी एकेडमी ने 206 रन बनाए। टफ टेक की टीम ने महज 32.2 ओवर में 207 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज की। मोक्ष राणा ने बेहतरीत प्रदर्शन करते हुए 94 रन बनाए। इस मौके पर मैन ऑफ द मैच का खिताब मोक्ष राणा को मिला। वहीं आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी के डायरेक्टर उदित गौड़ ने बताया कि अंडर 14 वर्ग के बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...