मिर्जापुर, अप्रैल 13 -- डोभी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बरईछ गांव में गहना चमकाने के बहाने आए दो जालसाजों ने एक महिला को अपनी बातों में फंसाकर उसके गले की सोने की चेन और लॉकेट लेकर फरार हो गए। पीड़िता के पति की तहरीर पर चंदवक पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, बरईछ गांव निवासी सलिल कुमार पाण्डेय की पत्नी गायत्री देवी रविवार दोपहर में अपने घर पर थीं। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति उनके दरवाजे पर पहुंचे। उन्होंने खुद को गहने साफ करने वाला बताया और गायत्री देवी से कहा कि यदि उन्हें अपने सोने-चांदी के जेवर साफ करवाने हैं तो वे उन्हें नए जैसा चमका देंगे। जालसाजों के झांसे में आकर गायत्री देवी ने अपने गले की सोने की चेन उतारकर उन्हें दे दी। उसमें एक कीमती लॉकेट भी था जिसपर ॐ लिखा हुआ था। ठगों ने झांसा देने के लिए एक प...