आगरा, अप्रैल 26 -- जगदीशपुरा में अंधविश्वास के नाम पर महिला से ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपितों ने बातों में उलझाकर पहले कुंडल उतरवा कर बैग में रखवाए। बाद में बैग लेकर फरार हो गए। पीड़िता लक्ष्मी निवासी वायवन भरतपुर निवासी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटना चार अप्रैल की है। वह किसी कार्य से दीवानी आ रही थी। बोदला चौराहे पर उतरने के बाद उसे दो अज्ञात युवक मिले जो अंधविश्वास की बात करने लगे। बातों में उलझा लिया। कहा कि तुम कानों के कुंडल उतार कर बैग में रख लो। पीड़िता बातों में आ गई। कुंडल उतार दिए। आरोपितों ने कहा कि तुम 15 कदम आगे जाओ। पीछे मुड़कर मत देखना। पीड़िता आरोपितों की बातों में फंस गई। 15 कदम चलकर आगे जाकर पीछे देखा तो दोनों आरोपित गायब थे। बैग भी नहीं था। बैग में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.