सीतापुर, जून 30 -- महमूदाबाद (सीतापुर), संवाददाता। सीतापुर में सदरपुर के जहांगीराबाद में टप्पेबाजों ने पिकअप की सीट पर रखा दो लाख रुपये से भरा बैग पार कर दिया। रुपये से भरा बैग गायब देख पिकअप चालक के होश उड़ गए। टप्पेबाजों की यह करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित की तहरीर पर सदरपुर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। तंबौर के नरियन टोला निवासी पिकअप चालक रिजवान किराने का सामान लादकर सोमवार को सदरपुर के जहांगीराबाद आया था। देर शाम जहांगीराबाद के नुरुल की किराने की दुकान पर सामान उतार रहा था। आगे वाली सीट पर 2.30 लाख रुपये के भरा बैग रखा था। इस बीच चार बाइक पर सवार आठ लोग आए। टप्पेबाजों ने सीट पर रखा रुपये से भरा बैग पार कर दिया। सामान उतारने के बाद रिजवान आगे वाली सीट के तरफ आए तो रुपये से भरा बैग गायब देख उनके होश उड़ गए। सीसीटीवी फुटेज में टप...